रिश्ता सबसे प्यारा है।
-------------------
दिनाँक-02/10/2018
दिन-मंगलवार
विषय-रिश्ते
विधा-कविता(तुकांत)
~~~~~~~~~~
रचना:~
दिनाँक-02/10/2018
दिन-मंगलवार
विषय-रिश्ते
विधा-कविता(तुकांत)
~~~~~~~~~~
रचना:~
*रिश्ता सबसे प्यारा है।*
*रिश्ता सबसे न्यारा है।।*
*रिश्ता सबसे न्यारा है।।*
पूज्य पिता जी की बाहों में,
जीने का किरदार छिपा हैll
जीने का किरदार छिपा हैll
ममतामई माँ के *रिश्ते* में,
अमर प्रेम संसार छिपा हैll
अमर प्रेम संसार छिपा हैll
बहिना के राखी धागों में,
पूजा पुण्य प्रणाम छिपा हैll
पूजा पुण्य प्रणाम छिपा हैll
नमन वंदना करके देखो,
सच में चारों धाम छिपा हैll
सच में चारों धाम छिपा हैll
पिता-पुत्र के *रिश्ते* में,
साहस त्याग निदान छिपा हैll
साहस त्याग निदान छिपा हैll
माता पुत्री के *रिश्ते* में,
प्रबल प्रेम प्रधान छिपा हैll
प्रबल प्रेम प्रधान छिपा हैll
पति-पत्नी के भी *रिश्ते* में,
दोनों दिल की चाह छिपी हैll
दोनों दिल की चाह छिपी हैll
दादा-दादी के *रिश्ते* में,
दर्द दुआ परवाह छिपी हैll
दर्द दुआ परवाह छिपी हैll
भाई-भाई में,बहिन-बहिन में,
जीवनभर का प्यार छिपा हैll
जीवनभर का प्यार छिपा हैll
नाना-नानी में, मौसा-मौसी,
अति उत्तम उद्गार छिपा है॥
अति उत्तम उद्गार छिपा है॥
*रिश्ते* सभी सलामत रखना,
*रिश्तों* में परिवार छिपा हैll
*रिश्तों* में परिवार छिपा हैll
*रिश्ते* में आदर अभिनंदन,
मंगल मंगलचार छिपा हैll
मंगल मंगलचार छिपा हैll
कहीं टूट न जाये *रिश्ते* ,
जीवन का आधार छिपा हैll
जीवन का आधार छिपा हैll
गंगा-जमुना, मथुरा-काशी,
पावन हरि का द्वार छिपा हैll
पावन हरि का द्वार छिपा हैll
*नाम:-कृष्ण कुमार सैनी"राज"*
*पता:--c-21,मारुती कॉलोनी,बजरंग मैदान के पास,दौसा राजस्थान।पिन-303303*
*मोबाईल नं.-97855-23855*
*पता:--c-21,मारुती कॉलोनी,बजरंग मैदान के पास,दौसा राजस्थान।पिन-303303*
*मोबाईल नं.-97855-23855*
Comments
Post a Comment